फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Competition between SP and BJP candidate in Amethi

अमेठी में भाजपा-सपा प्रत्याशी में मुकाबला

Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Competition between SP and BJP candidate in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 36 जिला पंचायत सदस्य शनिवार को अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कलेक्ट्रेट में मतदान के बाद मतगणना की तैयारियां शुक्रवार को पूरी की गईं। देर शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने मसाला उद्योग चलाने वाले राजेश अग्रहरि व सपा ने गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी शीलम सिंह पर दांव लगाया है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 36 सदस्य हैं।
विज्ञापन

इनमें सपा के पास नौ, भाजपा आठ, बसपा तीन, कांग्रेस दो व एक जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) समर्थित हैं। 13 निर्दलीय डीडीसी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दोनों प्रत्याशी सदस्यों को अपने पाले में करने की हर कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरुण कुमार ने बताया कि मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया उनके कोर्ट रूम में संपन्न होगी। मतदान व मतगणना कक्ष में जिला पंचायत सदस्य व प्रशासन की ओर से अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी परिसर व कोर्ट रूप में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed