{"_id":"5fff39398ebc3e32e557c6c9","slug":"cold-increases-with-fog-amethi-news-lko559715027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ बढ़ी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बर्फीली हवा के बीच शुरू हुआ कोहरा अब सितम ढाने लगा है। अलाव पलक झपकते ठंडे हो जा रहे हैं। आलम यह है कि ठंड से पूरा जनजीवन बेहाल है।
जिले में लगातार तापमान गिरने के साथ ठंड का कहर जारी है। बर्फीली हवा से उपजी गलन हांड़ कंपा रही है। कोहरा भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह छाया घना कोहरा दस बजते-बजते धीरे-धीरे कम हुआ।
इसके बाद निकली धूप से लोगों को राहत तो मिली लेकिन तेज बर्फीली हवा के आगे वह भी फीकी रही। हालात यह हैं कि बच्चे, युवा और बूढ़ों के साथ पशु-पक्षी भी ठंड के आगे अपने को कमजोर महसूस कर रहे हैं। बाहर निकलने वाले लोग भी काम निपटाने के बजाय अलाव ढूंढ़ते नजर आए।