फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   clearification asked from 46 officers on negligence

शिकायतों का निस्तारण न करने पर 46 अफसरों से जवाब-तलब

Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
clearification asked from 46 officers on negligence
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों का समय से निस्तारण न करना जिले में 46 अफसरों को भारी पड़ा। शिकायत लंबित मिलने पर एडीएम ने अफसरों को पत्र जारी कर निस्तारण का निर्देश दिया था बावजूद इसके शिकायतें निस्तारित नहीं हुई। मंगलवार को समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर शिकायतें निस्तारित कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण मेें जिले को प्रथम स्थान दिलाने के लिए जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरतने में जुटा है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए एडीएम सुशील प्रताप सिंह व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा नियमित निगरानी कर रहे हैं। बीते दिनों एडीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अफसरों को 22 मार्च तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने 23 मार्च को ऑनलाइन समीक्षा की तो जिले के 46 अफसरों के पास 179 शिकायतें निस्तारित न होने के साथ डिफॉल्टर की श्रेणी में मिलीं। शिकायतें लंबित मिलने से नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए भविष्य में पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
एडीएम ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed