फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Clear weather, yet trains late

Amethi News: मौसम साफ, फिर भी ट्रेनें लेट

Tue, 13 Feb 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Clear weather, yet trains late
अमेठी सिटी। मौसम अब साफ रह रहा है, इसके बावजूद ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाया हुआ है। सोमवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस के साथ योगनगरी व मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से गौरीगंज पहुंची। डाउन पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल समेत अन्य कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर ठंड के दिनों में हरिद्वार के यात्रियों की सर्वाधिक परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार को गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से गौरीगंज पहुंची। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 50 मिनट पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 40 मिनट, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटा विलंब से अमेठी पहुंची। भोपाल-प्रतापगढ़ एक घंटा, अर्चना एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 40 मिनट तो उद्योगनगरी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से रवाना हुई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। ऐसे में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने में यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ विलंब से संचालित हुई। निरस्त ट्रेनों का आदेश पूर्व में जारी हो चुका है। यात्री को परेशानी ना हो इसके लिए ट्रेनों के आगमन से जुड़ी सूचना का नियमित प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed