{"_id":"68ffc7fb3dd190bd510ae8b4","slug":"classmates-reunite-after-three-decades-amethi-news-c-96-1-ame1002-151066-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन दशक बाद एक साथ जुटे सहपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन दशक बाद एक साथ जुटे सहपाठी
Tue, 28 Oct 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर फर्शी गांव स्थित एसपीएन इंटर कॉलेज में 1991 बैच के विद्यार्थियों का सहपाठी मिलन समारोह सोमवार को हुआ। तीन दशक बाद जब पुराने साथी एक साथ जुटे तो विद्यालय जीवन की यादें फिर ताजा हो गईं। सभी ने अपने अनुभव साझा किए।
मुख्य अतिथि डीआरडीओ निदेशक गौरीश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय जीवन में बिताए पल सदैव स्मरणीय रहते हैं। सहपाठी मिलन से मित्रता और स्नेह का बंधन और मजबूत होता है। नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरमैन ममता जायसवाल ने कहा कि ऐसा आयोजन सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी साथियों को यथार्थ गीता की प्रति भेंट की। शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समय बदलने के बावजूद विद्यालय मित्रों के प्रति अपनापन कभी कम नहीं होता है।
समारोह में समाजसेवी कुंवर अवनींद्र प्रताप सिंह, हेमंत प्रताप सिंह और अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह चर्चा और सम्मान समारोह ने माहौल को भावनात्मक और जीवंत बना दिया। आयोजन समिति के चंडिका शरण सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान संदीप सिंह, राजकिशोर सिंह, दिनेश मिश्रा, रंजीत सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह, संजीव बाजपेई, नदीम, मनीष, अंजनी सिंह, अशोक सिंह, सुरेश सिंह और अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।