फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chintamani Cricket Foundation team won

Amethi News: चिंतामणि क्रिकेट फाउंडेशन टीम ने मारी बाजी

Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chintamani Cricket Foundation team won
अमेठी सिटी। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित निर्मला मौर्या स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में हुआ। दीपक के शतक की बदौलत चिंतामणि क्रिकेट फाउंडेशन टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का मैच चिंतामणि फाउंडेशन क्रिकेट क्लब टीम और ड्रीम चेसर्स क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीम चेसर्स क्रिकेट अकादमी टीम ने दीपक की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 39.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 248 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के बल्लेबाज दीपक ने 121 रन, सार्थक तिवारी ने 34, अभय ने 10, सलमान ने 16 रन बनाए। ड्रीम चेसर्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज आकाश कश्यप ने तीन, नैना चौरासिया व शिवांश मिश्र ने दो-दो, आदित्य यादव व अभिषेक मौर्या ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ड्रीम चेसर्स क्रिकेट अकादमी टीम 36.1 ओवर में 157 रन बनाकर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज साहिल कश्यप व अभिषेक मौर्या ने 30-30 रन, शिवा जायसवाल ने 22, शिवांश मिश्र ने 18 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए। चिंतामणि फाउंडेशन क्रिकेट क्लब टीम के गेंदबाज मनीष यादव व शिखर मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दीपक, फाइटर ऑफ द मैच अभिषेक मौर्या, बेस्ट बैट्समैन साहिल कश्यप, बेस्ट बाॅलर आकाश कश्यप रहे। इस दौरान संघ निदेशक प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, गोविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed