{"_id":"6acd284d47c82780db0fd68e","slug":"childrens-talent-will-be-honed-through-everyones-participation-amethi-news-c-96-1-ame1002-177951-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सभी की भागीदारी से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सभी की भागीदारी से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा
Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए अब ग्रामीणों और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जिले के 19 पीएमश्री विद्यालयों में मेरा गांव-मेरा विद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, कक्षा में पढ़ाई और सीखने की क्षमता पर चर्चा होगी। प्रत्येक विद्यालय को आयोजन के लिए तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में अभिभावकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके साथ बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा होगी। साथ ही उनसे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, खेलकूद, पौधरोपण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर विद्यालय प्रबंधन सुधार की योजना तैयार करेगा। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विद्यालयों से ग्रामीणों और अभिभावकों का जुड़ाव बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान, रैली, प्रभात फेरी, नाटक, खेलकूद और पोस्टर प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। कक्षा पांच, आठ, नौ और दस के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।