फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children will get a platform to showcase their talent, programs will be held on 30th

Amethi News: बच्चों की प्रतिभा निखारने को मिलेगा मंच, 30 को होंगे कार्यक्रम

Sun, 28 Jul 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Children will get a platform to showcase their talent, programs will be held on 30th
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग जिले में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी व 487 जूनियर हाई स्कूलों के बच्चोंं की प्रतिभा को उभारने की कोशिश में जुटा है। कार्यक्रम के पहले चरण में न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर छह विधा के तीन-तीन उत्कृष्ट प्रतिभागी का चयन किया गया है।
विज्ञापन


चयनित प्रतिभागियों के बीच 30 जुलाई को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता होगी। बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। तहसील स्तर के विजेता जिले स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बच्चों को प्रतिभाग करवाने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी गई है।
विज्ञापन


इन विधाओं में प्रतिभागी करेंगे प्रदर्शन
ब्लॉक स्तरीय बच्चों के बीच कविता, भाषण, गायन, नृत्य, निबंध और पेंटिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। इन सभी विषयों के लिए अलग-अलग थीम अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित की जाएगी। इस थीम पर बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा। प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत करते हुए अगले चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा को मिलेगा निखार
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार होगा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के बाद तहसील स्तर की प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर सभी विधा के तीन-तीन प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed