{"_id":"69cebdc7880270b95a0a59b3","slug":"children-read-newspapers-in-school-amethi-news-c-96-1-ame1008-162474-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों ने विद्यालयों में पढ़ा अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों ने विद्यालयों में पढ़ा अखबार
Fri, 03 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय पचेहरी गौरीगंज में अखबार पढ़ते बच्चे। -संवाद
अमेठी सिटी। नए सत्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ा। उन्होंने कक्षाओं में भी जानकारियां साझा कीं और इसके व्यावहारिक व शैक्षिक फायदे समझे।
सभी परिषदीय स्कूलों में बच्चे उत्साहित दिखे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि अखबार पढ़ने से बच्चों को समसामयिक घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही उनकी पढ़ने में रुचि बढ़ती है। यह उनके सामान्य ज्ञान और भाषा कौशल में महत्वपूर्ण वृद्धि करता है। इससे वे दुनिया से जुड़े रहते हैं और उनकी समझ विकसित होती है।
कक्षाओं में अखबार के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक और शैक्षिक लाभों से अवगत कराया गया। शासन के निर्देश के अनुक्रम में सभी स्कूलों में प्रतिदिन अखबार का पाठन कराया जाना अनिवार्य है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।