फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children enthralled by presenting the program

Amethi News: बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा

Sat, 22 Feb 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Children enthralled by presenting the program
अमेठी सिटी। जिले के ताला स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में शनिवार को स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल तथा लेडी बेडेन पावेल की जयंती विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई। स्काउट के छात्र आर्यन और आदित्य तिवारी ने लॉर्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत लॉर्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
विज्ञापन



गाइड आराध्या और संध्या त्रिपाठी ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कक्षा पांच की बुलबुल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। स्काउट के बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर धार्मिक एकता का संदेश दिया। स्काउट मास्टर उमेश प्रसाद वर्मा ने एक्शन गीत प्रस्तुत करवाया। इसके बाद बच्चों ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर की सफाई करने के साथ ही पौधरोपण किया।
विज्ञापन




प्राचार्य कपिल देव मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड एक निस्वार्थ सेवा भाव है, जो स्काउट गाइड के बच्चे निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं। कहा कि पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों से प्रेम करने के साथ उनकी रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान स्काउट मास्टर आलोक कुमार पांडेय, कपिल कुमार, केशव, कब मास्टर जीतेश राय श्रीवास्तव व फ्लॉक लीडर उपासना गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed