फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Child hit by pickup, dies

Amethi News: पिकअप की चपेट में आया बालक, मौत

Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Child hit by pickup, dies
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव में ननिहाल आए बालक की शनिवार को सड़क पार करते समय गुजर रही पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कोरी का पुत्र अरब (8) अपनी मां किरन संग ननिहाल पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव आया था। शनिवार को किसी काम से वह बाजार जा रहा था। इसी दौरान ननिहाल के गांव के पास गुजरने वाले हारीपुर-धम्मौर मार्ग पर वह पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में अरब घायल हो गया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे परिजन आननफानन अरब को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
अरब की मौत के बाद मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए किरन सिर्फ एक ही बात कहतीं कि कोई बेटे को बुला दो। अरब के बिना वह कैसे रहेंगी। इकलौती बेटे की मौत से पिता अरब तो बेसुध हो गए हैं। अरब के माता और पिता की करुण वेदना सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। देर शाम शव पैतृक गांव नरहरपुर पहुंचा तो चारों तरफ सभी करुण वेदना ही सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed