{"_id":"6511d68d3d61817bf806d464","slug":"cheated-of-seven-and-a-half-lakh-rupees-on-the-pretext-of-lottery-amethi-news-c-96-1-ame1002-5801-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लॉटरी का झांसा देकर ठगे साढ़े सात लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लॉटरी का झांसा देकर ठगे साढ़े सात लाख रुपए
Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। साइबर अपराध का एक मामला आया है। अशरफाबाद निवासी युवक ने लॉटरी के झांसे में आकर साढ़े सात लाख रुपए गवां दिए। साइबर ठगी के शिकार बने पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।थाना क्षेत्र अशरफाबाद निवासी उदयराज को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। मार्च 2022 में पीड़ित के पास बैंक शाखा प्रबंधक के नाम फोन पर 25 लाख रुपये की लाॅटरी निकलने का प्रलोभन दिया। लाटरी का पैसा पाने के लिए विभिन्न नामों पर मार्च से लेकर अगस्त कर अलग-अलग किस्तों में साढ़े सात लाख रुपये खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।
ऑनलाइन साढ़े सात लाख देने के बाद भी लाॅटरी का पैसा नहीं मिला तो ठगी का अंदेशा हुआ। परेशान उदयराज ने लाॅटरी के नाम पर पैसा भुगतान के आए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। साइबर ठगों ने अलग-अलग नंबर से फोन कर घर नीलाम करने के साथ केस दर्ज कर जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।