फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cheap rate of sugar will increase the sweetness of the poor on Diwali

दीपावली पर सस्ती चीनी बढ़ाएगी गरीबों की मिठास

Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cheap rate of sugar will increase the sweetness of the poor on Diwali
गौरीगंज (अमेठी)। दीपावली की मिठास बढ़ाने के लिए अंत्योदय कार्डधारकों सस्ती दर से चीनी वितरित की जाएगी। शासन का निर्णय मिलने के बाद आयुक्त ने पूर्ति विभाग को पत्र जारी कर 2111.34 क्विंटल चीनी आवंटित की है।
विज्ञापन

चीनी आवंटित करने के बाद आयुक्त ने कोटे की दुकानों से दीपावली पर्व के पहले 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्डधारक वितरित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आवंटन मिलने के बाद पूर्ति विभाग 764 कोटे की दुकानों से 70.378 उपभोक्ताओं को पर्व के पहले चीनी वितरित करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत निर्धारित दर पर नियमित राशन देने के साथ ही कोविड संक्रमण काल से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह में एक बार निशुल्क तो एक बार निर्धारित रेट पर राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से जिले के 70,378 अंत्योदय के तो 2,37,931 पात्र गृहस्थी कार्डधारक लाभान्वित हो रहे हैं। राशन वितरण के साथ ही शासन ने अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी देने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए सहकारी चीनी मिल संघ/चीनी निगमों से आपूर्ति प्राप्त कर अंत्योदय कार्डधारकों में वितरित करने का निर्देश दिया है।
इसके लिए आयुक्त ने 70,378 अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलोग्राम प्रति कार्ड वितरित करने के लिए 2111.34 क्विंटल चीनी आवंबित की है। चीनी आवंटित होने के बाद पूर्ति विभाग 764 कोटे की दुकानों से उपभोक्ताओं में वितरण करने की कोशिश में जुटा है। दीपावली पर्व के पहले उपभोक्ताओं को चीनी मिल सके इसके लिए कोटेदारों को गोदाम से उठान करने के साथ ही वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षक नामित किया है।
पर्यवेक्षक नामित करने के बाद पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को प्वाइंट ऑफ सेल मशीन ने 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति उपभोक्ता तीन किलोग्राम चीनी वितरित कर रिपोर्ट देने को कहा है। चीनी वितरण में अनियमितता बरतने या ओवर रेटिंग करने की दशा में अनुबंध पत्र निरस्त कर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

ब्लॉकवार आवंटन की स्थिति
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्ड आवंटित चीनी क्विंटल में
गौरीगंज 4710 141.36
शाहगढ़ 3136 94.08
जामो 6620 198.60
अमेठी 4524 135.72
भेटुआ 4130 123.90
भादर 4640 139.20
संग्रामपुर 3472 104.16
मुसाफिरखाना 6810 204.30
जगदीशपुर 7915 237.45
बाजार शुकुल 6630 198.90
तिलोई 5209 156.27
बहादुरपुर 2687 86.02
सिंहपुर 8351 250.53
नपं अमेठी 152 4.56
नपं मुसाफिरखाना 116 3.48
नगर पालिका गौरीगंज 962 28.86
नगर पालिका जायस 134 4.02
.............................................................................
योग 70378 2111.34
18 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी चीनी
डीएसओ संजय कुमार ने दीपावली पर्व पर अंत्योदय कार्डधारकों को (अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर) के लिए आवंटित प्रतिमाह एक किलोग्राम की दर से चीनी को दीपावली पर्व तक एक साथ (तीन किलोग्राम) वितरित करने की पुष्टि की है। डीएसओ ने बताया कि 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कोटेदार उपभोक्ताओं को चीनी वितरित करेंगे। चीनी वितरण में लापरवाही या अनियमितता बरतने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने अंत्योदय उपभोक्ताओं ने निर्धारित दर चीनी प्राप्त करने की तथा कोटेदार के ओवर रेटिंग करने की दशा में सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed