{"_id":"64c2b1c5b6b93026e20f3387","slug":"case-registered-in-cheating-case-after-sps-rebuke-amethi-news-c-96-1-ame1002-2490-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसपी की फटकार के बाद ठगी मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसपी की फटकार के बाद ठगी मामले में केस दर्ज
Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पीड़ितों के प्रदर्शन के बाद भी स्थानीय पुलिस ठगी जैसे मामले को दबाने में जुटी रही। बृहस्पतिवार को एसपी की फटकार के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उरेरमऊ गांव निवासी अभिराम, शिवानी, पूरे पतुरिया मौजा बहारपुर निवासी रामराज, सोइना निवासी उर्मिला समेत कई ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने आधार कार्ड व अन्य अभिलेख लेकर बाइक का लोन कराने के मामले को लेकर प्रदर्शन किया था।
पुलिस को तहरीर दी लेकिन, पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. इलामारन जी. की फटकार के बाद पुलिस जागी। एसएचओ तरुण कुमार पटेल ने बताया कि उरेरमऊ गांव निवासी द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर रानीगंज रोड पर संचालित अक्षय ऑटो सेल्स होंडा मोटरसाइकिल के संचालक मनिकापुर शिवली गांव निवासी शिव बहादुर सिंह, राजेंद्र, मोहम्मद आलम तथा इक्क्काताजपुर निवासी दुर्गेश पांडेय व रामायण पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।