फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against nine people on court orders

Amethi News: कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against nine people on court orders
मुसाफिरखाना (अमेठी)। एक विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के पिछौरा गांव निवासी पूनम के साथ परिवार के लोगों द्वारा कई बार मारपीट की गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। शिकायत के मुताबिक, पूनम का पति परदेश में रहता है। वह अपनी दो बेटी शिवानी (14), महक (8) व चार वर्षीय पुत्र आकाश के साथ रहती है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 20 मई की सुबह परिवार के रमेश कुमार, राहुल कुमार, यशोदा देवी, प्रेम कुमारी, अमरावती, सत्यम, दो ननद सुषमा व आरती ने दरवाजे पर भैंस बांध कर रास्ता अवरुद्ध किया। मना करने पर सभी लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। उसकी बेटी शिवानी को भी मारा पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 मई की शाम सभी लोग आकर धमकी दी। 22 मई की सुबह उसकी पिटाई की गई। इससे गर्भ में पल रहा बच्चा भी मृत हो गया। 23 मई को पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुला कर छोड़ दिया गया। 28 मई को पुनः मारपीट की गई। इसकी शिकायत 30 मई को एसपी से की। जिसमें शांति निरोधक धारा में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ 25 जून को मारपीट की गई। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed