फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against four in connection with married woman's death.

Amethi News: विवाहिता की मौत मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four in connection with married woman's death.
पकड़े गए आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
भादर। पीपरपुर के हीरापुर गांव में रोशनी (23) की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अमेठी के बसहूं गांव निवासी रोशनी ने करीब एक साल पहले हीरापुर निवासी राहुल से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार सुबह उसका शव मकान के पीछे छत के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


रोशनी की मां विमला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने पति राहुल कोरी, ससुर सताऊ, सास गुड्डा देवी और रवि कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


बुधवार को सुल्तानपुर मार्ग से बाहर जाने की फिराक में मौजूद पति राहुल कोरी और ससुर सताऊ को गिरफ्तार कर चालान किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed