फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case of culpable homicide against contract lineman

Amethi News: संविदा लाइनमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against contract lineman
जामो (अमेठी)। बसंतगिरि मठिया गांव में बुधवार देर शाम ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय दैनिक मजदूर की हुई मौत के मामले में संविदा लाइन मैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

जामो थानाक्षेत्र के दतनका पुरवा रिछौरा गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ गुड्डू (45) वारिशगंज फीडर पर तैनात संविदा लाइन के साथ दैनिक मजदूर के रूप में कार्य करता था। बुधवार को बसंतगिरि मठिया गांव में खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के दौरान हाईटेंशन आपूर्ति होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद की मौत की सूचना के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पावर कार्पोरेशन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित जाम कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

पत्नी राधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने संविदा लाइन मैन विजय प्रताप सिंह पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कई थानों की पुलिस को मौके पर लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। शव का अंतिम संस्कार हो गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग
पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य विजय विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। मृतक अरविंद के परिजनों के भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता, परिजनों में एक को पावर कारपोरेशन में नौकरी व आवास आवंटित करने का अनुरोध किया है। पत्र में घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

बर्खास्त होगा संविदा लाइनमैन
वारिशगंज फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन विजय प्रताप सिंह पर केस दर्ज होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। बाहरी व्यक्ति से काम कराने की पुष्टि के बाद बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। जांच के बाद पूरे प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हर्षित श्रीवास्तव-एक्सईन- विद्युत वितरण खंड जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed