{"_id":"66d2482bd3ea24914a0e3c74","slug":"case-not-registered-in-case-of-stray-cows-amethi-news-c-96-1-ame1002-124633-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छुट्टा गोवंशों के मामले में नहीं दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छुट्टा गोवंशों के मामले में नहीं दर्ज किया केस
Sat, 31 Aug 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने शिवरतनगंज थाने में तहरीर देकर अपने जानवरों को छुट्टा छोड़ देने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभी तक केस नहीं दर्ज किया है। सेमरौता क्षेत्र में खेतों और सड़कों पर टहल रहे आवारा मवेशियों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
तिलोई के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अज्ञात पशु पालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए शिवरतनगंज थाने में तहरीर दी है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सचान ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि निराश्रित गोवंश संरक्षण का कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
कुछ पशुपालक इस कार्य में बाधा बन रहे हैं। पशु पालकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि तहरीर में किसी पशुपालक का नाम नहीं है। बिना नामजदगी के कैसे किसी पर कार्रवाई की जा सकती है।