फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against three including the then head in scam of Rs 12.83 lakh

Amethi News: 12.83 लाख के घोटाले में तत्कालीन प्रधान सहित तीन पर केस

Fri, 22 Mar 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case against three including the then head in scam of Rs 12.83 lakh
जामो (अमेठी)। विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। गाैरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर हुई जांच के बाद 12.83 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। बृहस्पतिवार को तत्कालीन ग्राम प्रधान, तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशीष रंजन, तत्कालीन तकनीकी सहायक रावेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सपा विधायक ने सूखी बाजगढ़ गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का मामला सदन में उठाया था। इसमें उन्होंने बिना काम कराए ही भुगतान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने वर्ष 2010 से 2023 तक कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी।
विज्ञापन

समिति ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा से कराए गए 35 कामों की जांच की। इसमें छह कार्यों में गड़बड़ी मिली। समिति की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। डीएम के आदेश पर कार्रवाई शुरू की गई। संबंधित तत्कालीन ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों से 12 लाख 83 हजार रुपये की रिकवरी के साथ ही प्रथम सूचना रिपाेर्ट दर्ज कराने का निर्देश उपायुक्त श्रम रोजगार प्रवीना शुक्ला ने बीडीओ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात बीडीओ शेर बहादुर ने जामो कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ जामो विवेक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है। बीडीओ से अन्य रिकॉर्ड मांगे गए हैं।



यहां मिलीं कमियां
- हसरमपुर गांव से रामबरन शुक्ला के घर तक संपर्क मार्ग पर बिना काम कराए ही भुगतान का मामला पकड़ मेें आया है। यहां पर दो लाख पांच हजार रुपये की वसूली की संस्तुति की गई है।

- सुल्तान के खेत से मैदान तक संपर्क मार्ग पर जेसीबी से कार्य कराने पर एक लाख आठ हजार रुपये की गड़बड़ी मिली है।
- मनरेगा में अनुमन्य न होने के बाद भी प्राइमरी पाठशाला में मिट्टी पटाई का कार्य कराया गया। इस पर एक लाख 81 हजार के खर्च पर सवाल उठाए गए हैं।
- नौतारा तालाब की खोदाई का काम कराए बिना ही भुगतान किए जाने का मामला आया है। इसमें दो लाख 61 हजार रुपये के खर्च को अनियमित बताते हुए रिकवरी की संस्तुति की गई है।
- हसरमपुर में बिना कार्य कराए ही तालाब खोदाई के काम में दो लाख 46 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
- अंत्येष्टि स्थल में मिट्टी पटाई का कार्य मनरेगा से कराया गया, जबकि यह काम मनरेगा से अनुमन्य नहीं है। इस पर दो लाख 82 हजार रुपये खर्च किए गए।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed