फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against 11 people of chit fund company in fraud

Amethi News: धोखाधड़ी में चिटफंड कंपनी के 11 लोगों के खिलाफ केस

Sun, 15 Oct 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case against 11 people of chit fund company in fraud
जगदीशपुर (अमेठी)। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को जगदीशपुर थाने में एक और चिटफंड कंपनी के 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। कंपनी पर नौ लोगों ने 52 लाख 40 हजार हड़पने का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चौराहा पालपुर निवासी अंबरीश वैश्य ने कोर्ट के आदेश से जगदीशपुर थाने में लखनऊ के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सक्तू का पुरवा सदरपुर करोरा के पते में पंजीकृत कमोडिटीज एवं रियल स्टेट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हरिओम यादव, ओम सिंह यादव, राम सिंह यादव व सुभाष यादव, मुंशीगंज अमेठी निवासी रूपाली गुप्ता, गंगा खेड़ा हसनपुर निवासी ललित कुमार वर्मा, शेखनाघाट निवासी कौशलेंद्र यादव, मटेरिया जनापुर निवासी सरफाज, डिडिहा चिलौली निवासी नंद किशोर, रानीखेडा गोसाईगंज निवासी शैलेंद्र कुमार व राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी में शान्ति देवी, रश्मी गुप्ता,कीर्ति यज्ञ सेनी, अवधेश कुमार यज्ञ सेनी, ललित कुमार, अंबरीश कुमार यज्ञसेनी व नूरी बानो ने अलग-अलग तिथि में धनराशि जमा की। 2018 में कंपनी ने पैसा जमा कराते हुए करार किया था कि जमा राशि में पांच प्रतिशत अधिक पैसे देकर वापस कर दिया जाएगा। गारंटी के तौर पर एक साल बाद का एडवांस चेक भी दिया गया था।
विज्ञापन

समय पूरा होने पर चेक लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ितों के मुताबिक , अब तो मौके से ऑफिस भी गायब है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed