{"_id":"68fe71e3b919c7e27602ba0c","slug":"career-counselling-will-open-the-way-for-the-future-amethi-news-c-96-1-ame1002-150977-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कॅरिअर काउंसिलिंग से खुलेगा भविष्य का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कॅरिअर काउंसिलिंग से खुलेगा भविष्य का रास्ता
Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी सही जानकारी देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अब नियमित कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार आगे की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
जिले के 37 राजकीय और 25 एडेड विद्यालयों में यह योजना लागू की जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इन सत्रों में विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे। विद्यालयों में अब केवल परीक्षा के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को हर स्तर पर पढ़ाई और कॅरिअर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सत्र नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उलझनों को दूर कर उन्हें भविष्य की सही राह दिखाना है। कॅरिअर मार्गदर्शन अब केवल बोर्ड परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे सत्र में विद्यार्थियों को दिशा और प्रेरणा प्रदान की जाएगी। इन सत्रों में बैंक, स्थानीय औद्योगिक इकाइयों, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, चिकित्सक, इंजीनियर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व काउंसलर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वे विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देंगे। इससे विद्यार्थियों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलेगा और वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बना सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यालयों में कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम से छात्र पढ़ाई के साथ ही विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र चुन सकेंगे। यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।