फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car riders kidnapped the girl student, left her in the forest and ran away

Amethi News: छात्रा काे कार सवारों ने किया अगवा, जंगल में छोड़ कर भागे

Thu, 28 Dec 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car riders kidnapped the girl student, left her in the forest and ran away
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्कूल से घर वापस जाते साइकिल सवार छात्रा काे कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बाद में उसे जगदीशपुर बाईपास के पास जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि उसकी नाबालिग बेटी एक स्कूल में सातवीं में पढ़ती है। रोजाना साइकिल से स्कूल आती जाती है। 26 दिसंबर की शाम करीब 4.10 बजे स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर ग्राम पूरे लुहारन के पास कार सवार चार लोगों ने छात्रा को रोक लिया। वह कुछ समझ पाती, तभी बदमाशों ने छात्रा के आंख पर पट्टी बांध कर उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जंगल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। छात्रा को हाईवे पर अकेली देख लोगों ने सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी।पुलिस कर्मी नाबालिग को लेकर मुसाफिरखाना थाने पहुंचे और परिजनों को सौंप दिया। छात्रा ने जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया में भूमि विवाद का मामला सामने आ रहा है। मौजूद लोगों से घटना की जुड़ी जानकारी हासिल की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed