{"_id":"6aeb786d6b31b30791073acf","slug":"car-gets-stuck-on-railway-track-freight-train-remains-halted-for-12-minutes-amethi-news-c-96-1-ame1002-179812-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेलवे ट्रैक पर फंसी कार, 12 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेलवे ट्रैक पर फंसी कार, 12 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
Wed, 04 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी पुराने हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के अढ़नपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार रात दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें से एक कार अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई। इसी दौरान वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के आने का संकेत मिलने से सुरक्षा को देखते हुए मालगाड़ी को तत्काल रोकना पड़ा।
रेलवे ट्रैक पर कार फंसी होने की जानकारी मिलते ही उसे हटवाने की कवायद शुरू हुई। इस दौरान करीब 12 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही।
उधर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। जामों के बेरीपुर निवासी चालक राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अढ़नपुर स्टेशन अधीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे के बाद रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी करीब 12 मिनट तक खड़ी रही थी।