{"_id":"662eba6780cc13e8ae0ddde7","slug":"car-collides-with-trailer-woman-dies-elderly-injured-amethi-news-c-96-1-lu11005-117725-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेलर से भिड़ी कार, महिला की मौत, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेलर से भिड़ी कार, महिला की मौत, बुजुर्ग घायल
Mon, 29 Apr 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इन्हौना थाना क्षेत्र में जिजौली के पास रविवार की भोर बड़ा हादसा हो गया। गाजियाबाद से आ रहे लोगों की कार ओवरटेक करते समय ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीएचसी जगदीशपुर में महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बुजुर्ग को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के राजेंद्र मार्केट के निकट स्थित शिप्रा सन सिटी में रियल स्टेट के फ्लैट संख्या 274-ए निवासी मानव शर्मा (65) हिमाचल के बिलासपुर निवासी आंचल (30) के साथ कार से मिर्जापुर से वापस गाजियाबाद जा रहे थे। रविवार की भोर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इन्हौना थाना क्षेत्र के जिजौली के पास कार एक ट्रेलर को ओवरटेक करते समय उससे भिड़ गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया जबकि मानव शर्मा को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसएचओ इन्हौना पंकज द्विवेदी ने बताया कि रविवार की भोर में हाईवे पर एक ट्रेलर से कार की टक्कर हुई है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। फिलहाल, विस्तृत जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से भी दिखवाया जा रहा है।
-- इनसेट--
सड़क हादसे में भाजपा नेता घायल
फोटो-11
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना से बाइक से गौरीगंज आ रहे भाजपा के आइटी सेल संयोजक अंशु त्रिपाठी रविवार की दोपहर जब गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर नेवादा किशुनगढ़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। अंशु त्रिपाठी भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। (संवाद)
-- इनसेट--
पोल से टकराई बाइक, युवक की जान गई
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र गौरीगंज के बलीपुर खुर्दवां निवासी राज मिश्र (18) रविवार को बाइक से धम्मौर बाजार में धार्मिक अनुष्ठान करवाने जा रहे थे। रास्ते में टांडा-बांदा हाईवे पर गौरीगंज के सराय भागमानी स्थित पावर हाउस के पास अचानक आए एक वाहन को बचाने के चक्कर में राज की बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में राज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने राज को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राज ने हेलमेट पहना था लेकिन सीने में लगी चोट से उनकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। हालांकि बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने राज का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)