फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Candidates got marks, now there will be fierce fighting in the field

Amethi : उम्मीदवारों को मिला निशान, अब मैदान में होगा घमासान

Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को पार्टी व निर्दलीयों को मनपसंद चुनाव निशान पाने का मौका दिया गया जबकि सभासद पद के लिए आरओ कक्ष में घंटों इंतजार के बाद उम्मीदवारों को चुनाव निशान मिला।

विज्ञापन
Candidates got marks, now there will be fierce fighting in the field
nikay chunav - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले के चारों निकायों में अध्यक्ष के 42 व सभासद पद के 354 उम्मीदवारों को शुक्रवार को चुनाव निशान आवंटित किया गया। राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को पार्टी व निर्दलीयों को मनपसंद चुनाव निशान पाने का मौका दिया गया जबकि सभासद पद के लिए आरओ कक्ष में घंटों इंतजार के बाद उम्मीदवारों को चुनाव निशान मिला।

विज्ञापन


प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व आप सहित 42 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में शहर की सत्ता पर काबिज होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफीसर ने भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व आप को क्रमश: कमल का फूल, हाथ का पंजा, साइकिल हाथी व झाड़ू प्रतीक चिन्ह के रूप में आवंटित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित किए 39 प्रतीक चिंह्नों में से उनकी इच्छानुसार चुनाव निशान आवंटित किया गया। सभासद पद के लिए पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए 42 प्रतीक चिह्न में से एक को पसंद करने की छूट मिली। इस कारण सभासद के निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव निशान लेने के लिए आरओ कक्ष के बाहर घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। चुनाव निशान आवंटित होने के बाद सूची आरओ कक्ष के बाहर चस्पा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार निर्दल उम्मीदवारों को मिल गया गलत निशान
नगर पालिका गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार विनीता सोनार को अंगूठी, प्यारेलाल साहू को कन्नी, राम सरूप को ऑटो रिक्शा व ज्योति को कैरम बोर्ड आवंटित कर दिया गया। चुनाव निशान आवंटन करने के बाद जब आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया तो चारों निशान वेबसाइट पर नहीं दिखे। इसके बाद आरओ राकेश कुमार ने जांच की तो पता चला कि यह निशान गैर मान्यता प्राप्त दलों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आरओ ने सभी उम्मीदवारों को बुलाकर निशान वापस करने को कहा। इसके बाद विनीता ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने आरओ कक्ष में पहुंचकर आयोग के गाइडलाइन के अनुसार ही चिन्ह आवंटित करने को कहा। आरओ ने निर्वाचन विभाग से बात कर मामले का निराकरण कराते हुए विनीता को गदा, प्यारेलाल को लड़का-लड़की, राम सरूप को पंखा और ज्योति को शंख प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया।


जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना में भी प्रक्रिया पूरी
नगर पालिका परिषद जायस, नपं अमेठी व मुसाफिरखाना में चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई। यहां नामांकन वापसी के बाद बचे प्रत्याशियों को नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed