फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   candidates can submit thier letter in 4 sets

चार सेट में पर्चा दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार

Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
candidates can submit thier letter in 4 sets
गौरीगंज (अमेठी)। जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में उतरने वाले ऐसे सभी उम्मीदवारों को समय रहते अपने सभी प्रपत्र तैयार कराते हुए जमानत राशि कोषागार में जमा कराने को कहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों के उम्मीदवार चार सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आयोग से अधिसूचना जारी होने से प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तो नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पत्रों की बिक्री पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन

सदस्य ग्राम पंचायत का नाम निर्देशन पत्र 150 रुपये तो जमानत की राशि 500 रुपये तथा अधिकतम व्यय दस हजार रुपये निर्धारित है। ग्राम प्रधान तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत का नाम निर्देशन पत्र 300 रुपये, जमानत की राशि दो हजार रुपये तथा अधिकतम व्यय 75,000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य जिला पंचायत का नाम निर्देशन पत्र 500 रुपये, जमानत राशि चार हजार रुपये तथा अधिकतम व्यय 1.5 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। यदि उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग से है तो उन्हें नाम निर्देशन पत्र तथा जमानत की निर्धारित राशि की आधी धनराशि देनी होगी।
नाम निर्देशन पत्र नकद मूल्य देकर क्रय किया जायेगा तो जमानत राशि ट्रेजरी चालान द्वारा बैंक/कोषागार में लेखा शीर्षक ‘‘8443-सिविल जमा, 121-चुनाव के संबंध में जमा, 06-पंचायत निर्वाचनों के लिये जमा’’ में जमा की जाएगी।
चालान फार्म निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी से निशुल्क प्राप्त होंगे। विशेष परिस्थितियों में नामांकन के दिनांक व नियत समय के पूर्व तक जमानत की राशि नकद भी जमा की जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को तहसीलदार/उपजिलाधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सभी पदों के उम्मीदवार को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत की देयता (नोड्यूज) का बकायेदार नहीं होना चाहिए अन्यथा नामांकन रद्द हो सकता है। पंचायतों के निर्वाचनों में उम्मीदवारों को मतदाता सूची की प्रति पहले से प्राप्त कर लेनी आवश्यक है जो नामांकन पत्र के साथ स्वप्रमाणित लगाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के प्रस्तावक के लिये उसी वार्ड, ग्राम व क्षेत्र पंचायत का मतदाता होना अनिवार्य है। उम्मीदवार 21 वर्ष से कम आयु का नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed