फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Campaigning ended, polling parties will leave today

Amethi News: प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 19 May 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Campaigning ended, polling parties will leave today
पार्टियों के लिए खड़ी बसें
अमेठी सिटी। लोकसभा के पांचवें चरण के मतदान के लिए शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। साथ ही मतदान का काउंट डाउन भी शुरू हो गया है। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। शनिवार को पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने चुनावों के निर्देशों की जानकारी दी। मतदान कार्मिकों का फाइनल रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सामान्य प्रेक्षक डॉ एन. युवराज, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिशिर सक्सेना ने किया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, मीडिया सेंटर तथा वेब-कास्टिंग कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का डीएम ने एसपी अनूप कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

19 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर विधानसभावार डिस्पैच सेंटर बनाने तथा 20 मई को ईवीएम मशीनों की रिसीविंग के लिए अलग-अलग विधानसभावार रिसीविंग सेंटर बनाने को कहा। वहां पर पर्याप्त टेबल, कुर्सी, टेंट, बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान वाहनों के आवागमन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed