फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Buddha gave the message of peace to the world

Amethi News: बुद्ध ने दुनिया को दिया शांति का संदेश

Sat, 02 May 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Buddha gave the message of peace to the world
अमेठी के बारामासी में बुद्ध पू​र्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत: आयोजक
अमेठी। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर व अन्य कस्बों में आयोजित कार्यक्रमों में बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को आचरण में लाने का संदेश दिया गया। त्रिसरण, पंचशील, बुद्ध वंदना, धम्मदेशना, शरबत वितरण और भोजन दान आदि कार्यक्रम हुए। यहां स्थित बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक त्रिसरण-पंचशील और बुद्ध वंदना हुई।
विज्ञापन



समिति के अध्यक्ष संजय कुमार बौद्ध, वरिष्ठ बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। समता, समानता और मैत्री भाव को बौद्ध धम्म का मूल बताया। कहा कि बुद्ध के करुणा और अहिंसा के संदेश ही दुनिया में शांति ला सकते हैं।
विज्ञापन



आंबेडकर सेवा समिति कुशीताली बारामासी में बुद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया गया। भगवानपुर गांव में आंबेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मराज बौद्ध, राजीव, हरिचरन की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। संग्रामपुर के तारापुर गांव में भी बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। यहां त्रिसरण, पंचशील, बुद्ध वंदना और शरबत वितरण के साथ धम्म चर्चा हुई। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, गृह त्याग और ज्ञान प्राप्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पिंकू मिश्र, राजेश अकेला, श्याम लाल, ललित कुमार, नरेंद्र कुमार, इश्तियाक अहमद, शिवनंदन बौद्ध, हेमराज, प्रदीप कुमार, अभिषेक बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed