{"_id":"622b86415ca45d09b62e87fc","slug":"bsp-has-become-a-mere-vote-katwa-in-the-district-amethi-news-lko6212998133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में महज वोटकटवा बनकर रह गई बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में महज वोटकटवा बनकर रह गई बसपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कई बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही बहुजन समाज पार्टी का अस्तित्व जिले में समाप्ति की ओर है। इस चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन जिले में महज वोटकटवा का रहा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोटों के आंकड़ों पर गौर करें तो पार्टी को पिछले चुनाव की तुलना में एक चौथाई से भी कम वोट मिले। तिलोई में तो पार्टी पांच अंकों तक नहीं पहुंच सकी।
जिले में विधानसभा क्षेत्र की चार सीटें हैं। मौजूदा चुनाव को छोड़ दें तो पिछले तीन विधानसभा चुनाव (2007, 2012 व 2017) में पार्टी सिर्फ 2003 के उपचुनाव व 2007 के आम चुनाव में गौरीगंज सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। 2003 में चुनाव जीतने वाले जंगबहादुर सिंह के अलग पार्टी में शामिल होने के बाद 2007 के चुनाव में चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
हालांकि इसके बाद पार्टी किसी भी चुनाव में यहां खाता नहीं खोल सकी। पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव में सफलता भले ही न मिली हो लेकिन 2017 के आम चुनाव तक पार्टी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में इतने वोट मिल जाते थे कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट पाने के लिए नेता वरिष्ठ नेताओं के कदमों में दंडवत रहते थे। बसपा का टिकट पाने के लिए प्रत्याशी हर जोड़ तोड़ करते थे। हालांकि इस विधानसभा चुनाव ने जिले में पार्टी की लुटिया डुबो दी। (संवाद)
विज्ञापन
आंकड़े साबित कर रहे सच्चाई
आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी को जिले में कुल पड़े 7,77,529 मतों में से 1,47,433 मत (18.96 प्रतिशत) मिले थे। इस चुनाव में पार्टी को कुल पड़े 8,00,928 मतों में से महज 36,392 वोट (4.54 प्रतिशत) ही मिल सके।
2017 में बसपा को मिले मत व प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र पड़े मत मिले मत प्रतिशत
अमेठी 1,87,716 30,175 15.41
गौरीगंज 2,01,047 33,848 16.83
जगदीशपुर 1,93,020 31,338 16.23
तिलोई 1,95,746 52,072 26.60
योग 7,77,529 1,47,433 18.96
2022 में बसपा को मिले मत व प्रतिशत

अमेठी 1,89,864 10,202 5.37
गौरीगंज 2,02,856 9,872 4.87
जगदीशपुर 2,03,268 10,198 5.02
तिलोइ 2,04,940 6,120 2.99
योग 8,00,928 36,392 4.54
खिसक गया पार्टी का कैडर वोट बैंक
एक समय माना जाता था कि पार्टी के पास प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में कैडर वोट हैं कि वे जिधर जाएंगे उसका बेड़ा पार हो जाएगा। पिछले चुनावों में पार्टी को मिलते रहे वोट इस सच्चाई को साबित भी करते थे। इस चुनाव में पार्टी को मिले वोटों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया। हालांकि इस चुनाव में पार्टी को मिले मत से यह साफ हो गया कि पार्टी के पास अब जिले के किसी विधानसभा क्षेत्र में कोई वोट बैंक नहीं है।