{"_id":"6b072eff520cf998ec0fe6e7","slug":"inter-district-history-sheeter-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-181220-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी।-संवाद
अमेठी सिटी। बैंक से रुपये निकालकर लौटने वाले लोगों को निशाना बनाने वाला अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह बैंक के आसपास ग्राहकों की रेकी करता था। मौका मिलते ही नकदी भरा बैग छीनकर बाइक से निकल जाता था। गौरीगंज पुलिस ने मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर 300 ग्राम स्मैक, 1200 रुपये और चोरी की बाइक बरामद की। स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर रवि सिंह मंगलवार रात नेता मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरवन मौघाड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टाइगर के रूप में हुई। बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर जांच की गई तो उसके चोरी की होने का पता चला।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले कौहार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीना था। मुसाफिरखाना मार्ग पर नकदी निकालकर बैग झाड़ियों में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बैग और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि अपाचे बाइक रौनाही से चोरी की थी। वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक अगस्त 2026 में अयोध्या के बीकापुर चौराहे से चुराई थी। दिसंबर 2025 में कुचेरा बाजार से भी एक पल्सर चोरी कर परुआ चौराहे पर छोड़ दी थी। वह वारदात के लिए चोरी की बाइक बदलता रहता था।