{"_id":"6436fadff6fe521b370ad884","slug":"bsa-absent-salary-amethi-amethi-news-c-13-1-179767-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीएसए सहित 10 कर्मी मिले नदारद, वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीएसए सहित 10 कर्मी मिले नदारद, वेतन रोका गया
Thu, 13 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में पूछताछ करतीं
गौरीगंज (अमेठी)। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों व कर्मियों की लापरवाही बुधवार को उजागार हो गई। सीडीओ के करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में अभिलेखों के रख-रखाव व सफाई समेत कई व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिली तो बीएसए समेत 10 कर्मी अनुपस्थित मिले।
सीडीओ सान्या छाबड़ा बुधवार की सुबह 10:10 बजे अचानक सकरांवा स्थित बीएसए कार्यालय पहुंच गईं। निरीक्षण के समय बीएसए संगीता सिंह, प्रधान सहायक राम प्रकाश पांडेय, अनुचर तुलसीराम, डीसी एमडीएम अरुण कुमार, डीसी एमआईएस अनिरुद्ध नारायण शुक्ल, डीसी बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र, डीसी प्रशिक्षण अभिनव पांडेय, डीसी एमआईएस मनीष मिश्र, कंप्यूटर ऑपरेटर श्वेता श्रीवास्तव व चतुर्थ श्रेणी कर्मी तेजभान अनुपस्थित मिले।
सीडीओ ने कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया तो अभिलेखों का रख-रखाव व साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिली। कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था, अफसर व कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगा नोटिस जारी कर दो दिन में साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सीडीओ इसी भवन में संचालित डीआईओएस कार्यालय पहुंच गईं। वहां सभी कर्मी तो उपस्थित मिले लेकिन कार्यालय कक्ष की साफ-सफाई व पत्रावालियों का रख-रखाव संतोष जनक नहीं मिला। सीडीओ कार्यालय में मौजूद अव्यवस्था में सुधार कर समय से उपस्थित रहकर सरकारी कार्यों का निष्पादन समय से करने को कहा। विकास भवन पहुंचने के बाद उन्होंने नोटिस जारी कर साक्ष्य समेत मांगा है।