फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bridge will be built on Manorama river with 3.15 crores

Amethi News: 3.15 करोड़ से मनोरमा नदी पर बनेगा पुल

Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Manorama river with 3.15 crores
पुल बनने से आवागमन हो जाएगा सुगम
भादर (अमेठी)। पीपरपुर गांव से गुजरने वाले मनोरमा नदी पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा। स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत जल्द समाप्त होगी। ब्लॉक मुख्यालय, तहसील अमेठी होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित पीपरपुर गांव के पास से गुजरने वाली मनोरमा नदी पर बना लघु सेतु काफी जर्जर हो गया है। पुल के दक्षिणी भाग की हालत बेहद नाजुक हो गई है। जर्जर पुल पर आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के साथ ही सौरभ सिंह वत्स ने ट्विटर के माध्यम जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तथा लोक निर्माण विभाग से की। लोक निर्माण विभाग ने मनोरमा नदी पर लघु सेतु निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन ने विभाग के अनुमानित आगणन तीन करोड़ 15 लाख 11 हजार रुपये को वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। शासन की मंजूरी मिलने के बाद निविदा समेत अन्य कार्रवाई पूरी हो गई है। निविदा की कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

50 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
पीपरपुर स्थित मनोरमा नदी पर बने लघु सेतु से प्रतिदिन दुर्गापुर, कुरंग, रामगंज, खानापुर,नरवहनपुर, छिवरहा, रायपुर, खरगीपुर, त्रिसुंडी, अग्रेसर, बीकापुर, भागीपुर, दुल्हिनपुर व छीड़ा समेत कई गांव के 50 हजार से अधिक ग्रामीणों का आवागमन होता है। सेतु पार कर ब्लाक मुख्यालय, सीएचसी, तहसील व जिला मुख्यालय पहुंचने में भी लोगों को सुविधा होती है। भादर के पास लगे सीमेंट प्लांट के वाहनों का भी आवागमन में इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। इधर, भादर, गाजीपुर,पीपरपुर, भोजपुर, कल्याणपुर, मोचवा, लहना, भदाव, दहियावां समेत कई गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण सेतु को पारकर सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय, मंडल मुख्यालय अयोध्या , प्रतापगढ़, प्रयागराज आदि स्थानों को आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर पीपरपुर के पास मनोरमा नदी पर सेतु का नवनिर्माण होने की जानकारी के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। अधिवक्ता रवि शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह, बृजेश तिवारी, विनोद कनौजिया समेत क्षेत्रवासी खुशी का इजहार करते हुए कहते हैं कि इस सेतु के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

जल्द शुरू होगा निर्माण
शैलेंद्र कुमार अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि ने बताया कि सेतु निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। वित्तीय निविदा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शीघ्र अनुबंध गठित कर सेतु का निर्माण कराते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed