फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Books distributed to children

Amethi News: बच्चों को वितरित की गईं किताबें

Sun, 05 Apr 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Books distributed to children
विकास भवन सभागार में बच्चों को किताबें वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम। -स्रोत : विभाग
अमेठी सिटी। स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, डीएम संजय चौहान व सीडीओ सचिन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नए प्रवेशित बच्चों का अतिथियों ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर और उपहार भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन



वहीं कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नवीन शैक्षिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राकेश प्रजापति, विजय कश्यप, बलराम दुबे, आनंद, रोहित सिंह सहित 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। डीएम और सीडीओ ने विशेष रूप से पिछड़े क्षेत्रों में अधिक नामांकन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने अभियान को दो चरणों में संचालित करने की बात कही। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की।



कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार यादव और अर्जुन सिंह, जिला समन्वयक प्रवीण सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, गोविंद शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संजीव प्रताप सिंह, सत्येंद्र, किरण, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed