फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of woman found in Bawli identified

Amethi News: बावली में मिले महिला के शव की हुई पहचान

Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Body of woman found in Bawli identified
शाहगढ़। मुंशीगंज के रामनगर स्थित राजा की बावली में शुक्रवार को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान गौरीगंज के राजापुर कौहार जगदीशवापुर निवासी खैरूल निशां (65) के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मृतका के पुत्र अंजार अली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक उनकी मां घर पर थीं। इसके बाद वह बिना किसी को बताए कहीं चली गईं। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देर रात बावली में महिला का शव मिलने की सूचना पर परिजन मुंशीगंज पहुंचे। बाद में मोर्चरी हाउस में कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त खैरूल निशां के रूप में हुई। खैरूल निशां की मौत से पुत्र अंजार अली, हजरत अली और मोहम्मद अली का रो-रोकर बुरा हाल है। पति नियाज अली गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन



परिजनों का कहना है कि वह वहां तक कैसे पहुंचीं और उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed