{"_id":"67eed8f93b79b67f0f0bfb17","slug":"body-of-missing-youth-found-in-a-well-amethi-news-c-96-1-ame1002-137691-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुएं में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुएं में मिला लापता युवक का शव
Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस के शेखाना निवासी अजय कुमार मौर्य (40) का शव बृहस्पतिवार को जर्जर कुएं में मिला। 36 घंटे बाद शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा की है। परिजन कुछ साफ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की चर्चा कर रहे हैं। सीओ ने फॉरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
देवनारायण के मुताबिक उनके भाई अजय कुमार मौर्य बुधवार सुबह घर से बाहर गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। तलाश करने पर पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार को थाने पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच दोपहर में चौधराना रोशन शहीद मार्ग पर दर्जिन की बगिया के निकट नवाब कुरैशी के खेत के सामने ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। मौके पर सीओ डॉ. अतुल सिंह व इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक के पैर और गर्दन गमछे से बंधी थी और दोनों हाथ खुले थे। सामने खेत में उसकी चप्पल भी पड़ी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने कहा कि रिश्तेदार संजय ने बताया कि अजय मनोरोगी थे। उनका उपचार लखनऊ से चल रहा था। 25 मार्च को उपचार करवा कर आए थे। फिलहाल परिजनों की ओर से मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।