{"_id":"698a3326269b8abd1905902b","slug":"body-found-in-pond-identified-murder-suspected-amethi-news-c-96-1-ame1002-158437-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब में मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब में मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका
Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। गौरीगंज के अर्जुनपुर गांव के तालाब में मिले शव की पहचान 25 दिन से लापता युवक जगनारायण उर्फ छोटू (19) के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के जनपद जांजगीर-चांपा के बलौदा थाने के खरी गांव का रहने वाला था। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता सहेतरलाल ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सहेतरलाल के अनुसार उनका बेटा बाबूपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर दिहाड़ी मजदूरी करता था। 16 जनवरी की शाम करीब आठ बजे बाबूपुर निवासी सुशील और गुदुनपुर निवासी हरिश्चंद्र भट्ठे पर पहुंचे थे। वही दोनों छोटू को शराब पिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से छोटू का पता नहीं चल रहा था। 20 जनवरी को उन्होंने कोतवाली गौरीगंज में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार को अर्जुनपुर गांव में शव मिलने की जानकारी हुई तो सहेतरलाल मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। उन्होंने कहा कि बेटे के साथ आखिरी बार जिन लोगों को देखा गया था, उन्हीं पर हत्या करने का संदेह है। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
छोटू की मौत से पिता सहेतरलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरा भाई बुधवार गमगीन है। बुधवार ने बताया कि गांव से मां पवनबाई, भाई लक्ष्मी नारायण और बहन लक्ष्मी सहित अन्य परिजन मौत की जानकारी पाकर अमेठी पहुंच रहे हैं।