फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   board exam

प्रधानाचार्य के घर पर मिलीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियां

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
board exam
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे डीआईओएस ने बाजार शुकुल के परीक्षा केंद्र का दर्जा प्राप्त माताफेर पब्लिक इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं प्रधानाचार्य के घर पर मौजूद मिलीं वहीं कॉलेज में संसाधनों व सुविधाओं की कमी मिली।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के नियमों की अवहेलना व लापरवाही से नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्य पर केस दर्ज करवाने का निर्देश देेते हुए केंद्र व्यवस्थापक पद से प्रधानाचार्य को हटाते हुए तत्काल दूसरा केंद्र व्यवस्थापक नामित कर दिया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपादित कराने की कोशिश में जुटे डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने परीक्षा केंद्र का दर्जा प्राप्त शुकुल बाजार के वित्तविहीन स्कूल माताफेर पब्लिक इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्ट्रांग रूम से बीते दिनों प्राप्त उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में सुरक्षित रखने के बजाए प्रधानाचार्य के आवास में रखी मिलीं। कॉलेज में भी सुविधाओं की कमी मिली। उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव के साथ सुविधाओं की कमी होने से नाराज डीआईओएस ने नोडल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज करवाते सूचना देने तथा तत्काल स्कूल में केंद्र व्यवस्थापक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर सचिव के नियमों के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपादित करवाने को कहा है।
इसके अतिरिक्त स्कूल में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में जीआईसी इन्हौना के शिक्षक गणेश यादव को तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर के शिक्षक फहजान अहमद को नामित किया है।

डीआईओएस ने नामित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण की परीक्षा संपादित करवाने तथा प्रधानाचार्य को तीन दिन में समुचित जवाब देने को कहा है। डीआईओएस ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में भविष्य मेें स्कूल को परीक्षा केेंद्र नहीं बनाने की संस्तुति सचिव से करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed