फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Block ends, all trains will run on the track from today

ब्लॉक समाप्त, आज से ट्रैक पर दौड़ेंगी सभी ट्रेनें

Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Block ends, all trains will run on the track from today
03 : गौरीगंज : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। प्रतापगढ़ में यार्ड आधुनिकीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के लिए 12 दिन पूर्व रेलवे की ओर से जारी ब्लॉक समाप्त हो गया है। ब्लॉक समाप्त होने के बाद सोमवार को डाउन साइड की ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया। अप साइड की ट्रेनें मंगलवार से चलेंगी। ब्लॉक समाप्त होने से रेल यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुराने यार्ड के आधुनिकीकरण व प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने का काम पूरा किया जा रहा है। इस कार्य को सुगमतापूर्वक पूरा किया जा सके इसके लिए विभाग ने पिछले 22 सितंबर से लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ पैसेंजर (पीआरएल) की अप-डाउन ट्रेनों को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इसी तरह वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस व हावड़ा से लुधियाना के बीच चलने वाली अप-डाउन पंजाब मेल वाया रायबरेली-ऊंचाहार तो राजेंद्र नगर पटना से जम्मू के बीच चलने वाली अप-डाउन अर्चना एक्सप्रेस व पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अप-डाउन नीलांचल एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रतापगढ़ से भोपाल के बीच चलने वाली प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस को लखनऊ व प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच संचालित पद्मावत एक्सप्रेस व प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच संचालित उद्योग नगरी एक्सप्रेस को रायबरेली से संचालित किया जा रहा था। चार जोड़ी ट्रेनों के निरस्त होने, चार जोड़ी का मार्ग परिवर्तित होने तथा तीन जोड़ी ट्रेनों को दूसरे स्टेशन से संचालित होने से ट्रैक के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
प्रतापगढ़ में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को डाउन साइड के साथ परिवर्तित मार्ग से संचालित ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया है तो मंगलवार से सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर स्टेशनों पर ठहराव के साथ गंत्वय के लिए रवाना होंगी। मंगलवार से ट्रेनों का संचालन नियमित होने के बाद दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को रेल यात्रा में सुविधा होगी।

आज से होगा नियमित संचालन
स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने ट्रेनों का संचालन नियमित करने का आदेश दिया है। मंगलवार से सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय से गंतव्य को रवाना होंगी। ट्रेनों का संचालन नियमित होने के बाद यात्रियों को सुविधा होगी।
ट्रैक पर संचालित ट्रेनों की नई समय सारिणी
ट्रेन नंबर (डाउन) - टाइम - ट्रेन नंबर (अप) - टाइम
12372 - 1.53 बजे -14229 - 1.41 बजे
14260 - 1.53 बजे - 12174 - 2.53 बजे
12354 - 3.43 बजे - 13167 - 2.33 बजे
14866 - 3.43 बजे - 13429 - 2.33 बजे
14230 - 4.03 बजे - 14003 - 2.33 बजे
14004 - 4.53 बजे - 14259 - 2.33 बजे
22408 - 4.53 बजे - 14213 - 5.04 बजे
04250 - 5.02 बजे - 12539 - 7.06 बजे
13430 - 5.10 बजे - 15107 - 8.20 बजे
14208 - 7.13 बजे - 12875 - 10.06 बजे
12183 - 8.03 बजे - 14265 - 12.26 बजे
14204 - 9.12 बजे - 13005 - 12.00 बजे
04256 - 9.43 बजे - 12355 - 14.23 बजे
14266 - 10.38 बजे - 22683 - 15.00 बजे
12356 - 12.28 बजे - 15127 - 16.49 बजे
13006 - 13.13 बजे - 14207 - 17.56 बजे
15108 - 15.33 बजे - 04255 - 18.38 बजे
13168 -16.43. बजे - 14203 - 19.01 बजे
12876 - 17.23 बजे - 12184 - 19.43 बजे
12173 - 17.58 बजे - 14865 - 21.13 बजे
22648 - 20.50 बजे - 12353 - 21.58 बजे
14124 - 21.55 बजे - 12371 - 21.58 बजे
12540 - 22.20 बजे - 04249 - 21.58 बजे
15128 - 23.43 बजे - 22407 - 21.58 बजे
...............................................................................................
नोट : सभी ट्रेनों का समय अमेठी स्टेशन पर निर्धारित दिन के अनुसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed