फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP will create Amrit Vatika by planting 75 saplings in villages

Amethi News: गांवों में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाएगी भाजपा

Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP will create Amrit Vatika by planting 75 saplings in villages
अमेठी। मेरी माटी - मेरा देश कार्यक्रम को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। हर घर व पंचायत से मिट्टी एकत्रित की जाएगी। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इसके बाद अमृत कलश को ब्लॉक मुख्यालय फिर वहां से लखनऊ तत्पश्चात दिल्ली पहुंचाया जाएगा। इस मिट्टी से दिल्ली के नेशनल वार मेमोरियल के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि मेरा माटी - मेरा देश अभियान को धूमधाम से मनाया जाएगा। सितंबर व अक्तूबर में पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। जिला महामंत्री अभियान संयोजक सुधांशु शुक्ला ने बताया कि मंडलों की बैठक ब्लाॅक मुख्यालय पर होगी। ग्राम/वार्ड स्तर पर संयोजक एवं दो सहसंयोजक बनाए जाएंगे। 8 से 13 सितंबर के बीच ग्रामों/वार्डों के सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे। 3 से 13 अक्टूबर के बीच ब्लॉक स्तर पर अमृत कलश को एकत्रित किया जाएगा। ब्लॉक में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में विधायक व ब्लॉक प्रमुखों को अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है।
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि 27-28 अक्टूबर को ब्लाॅक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुखों के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा धूमधाम से लखनऊ पहुंचेगी। वहां पर मुख्यमंत्री की ओर से स्वागत किया जाएगा।बैठक में जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, केशव सिंह, भवानी दत्त दीक्षित, राम प्रसाद मिश्रा, भागीरथी मौर्य, प्रभात शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed