फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP, Congress and other parties do politics of lies: Abhishek

भाजपा, कांग्रेस व अन्य दल करते हैं झूठ की राजनीति : अभिषेक

Mon, 09 Dec 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP, Congress and other parties do politics of lies: Abhishek
अमेठी सिटी। भाजपा और इंडी एलाइंस सहित सभी विपक्षी दलों को जनहित से कोई मतलब नहीं है। भाजपा व कांग्रेस की जातिवादी संकीर्ण मानसिकता के कारण बहुजन समाज का भारी नुकसान हुआ है। भाजपा, कांग्रेस व अन्य दल झूठ की राजनीति करते हैं। ये बातें रविवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज के एक निजी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में बसपा मंडल प्रभारी अभिषेक गौतम ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कमेटियों को गांव-गांव जाकर सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान में सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने का संदेश दिया था। अब तक केंद्र की सभी लोकतांत्रिक सरकारें संविधान को ठीक ढंग से लागू करने में फेल रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बैठक कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन



उन्होंने एससी-एसटी, ओबीसी व बामसेफ कार्यकर्ताओं से भावी पीढ़ी का सम्मानजनक जीवन सुरक्षित रखने के लिए पार्टी को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की भी अपील की। बैठक में 12, 15, 17 व 19 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से बैठक करने का निर्देश दिया गया, जिसकी जिम्मेदारी मंडल प्रभारी नन्हें सिंह चौहान, अभिषेक गौतम, छोटे लाल मौर्य, जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, दिनेश गौतम, विजय गौतम व विजय प्रजापति को सौंपी गई है। इस मौके पर बामसेफ जिला संयोजक किसमता, संजीव भारती, शिवराम, लक्ष्मण प्रसाद, बलराम यादव, श्रवण कुमार यादव, मोतीलाल, रमेश कुमार कश्यप, मनीराम गौतम, ओम प्रकाश यादव, त्रिभुवन दत्त, जिया लाल बौद्ध, कमलेश कुमार, दीपक आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed