फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP candidate from Tiloi assembly constituency filed nomination

तिलोई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate from Tiloi assembly constituency filed nomination
32 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में आरओ को नामांकन पत्र सौंपते तिलोई के भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिं - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पांचवें चरण में शामिल जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन तिलोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व आम आदमी पार्टी तो अमेठी व जगदीशपुर में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। पांचवें दिन गौरीगंज में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। पांच दिन में अमेठी व तिलोई में पांच-पांच तो जगदीशपुर में तीन तथा गौरीगंज में एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। पांचवें दिन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए दस उम्मीदवारों ने आरओ से नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी अधिसूचना के पांचवें चरण मेें शामिल अमेठी जिले की चार विधानसभाओं के लिए मंगलवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शनिवार को तिलोई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह ने चार सेट में तो इसी विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमरनाथ पांडेय ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र आरओ शिवानी सिंह को दिया।
विज्ञापन

अमेठी विधानसभा क्षेत्र से लोकदल पार्टी से सुनील यादव तो मौलिक अधिकार पार्टी से रामराज ने अपना पर्चा जमा किया। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पति-पत्नी हरिश्चंद्र व आशिदा ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। पांच दिन में अमेठी व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच प्रत्याशी तो जगदीशपुर में तीन तथा गौरीगंज में सिर्फ सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें दिन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में एक, गौरीगंज में भाजपा प्रत्याशी समेत सात, जगदीशपुर में दो तथा तिलोई विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने आरओ से नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए कलेक्ट्रेट मोड़ से परिसर तक सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। पूरा परिसर छावनी में तब्दील रहा। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाती रही। किसी को भी बिना मास्क कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
यह अब तक कर चुके नामांकन
निर्वाचन कार्यालय में मौजूद आंकड़ों के अनुसार पांच दिन में अमेठी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी, निर्दल प्रत्याशी कालदीन व भगवादीन के साथ लोक दल पार्टी से सुनील कुमार, मौलिक अधिकारी पार्टी से रामराज ने नामांकन किया है। तिलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रदीप सिंघल, सपा प्रत्याशी मो. नईम, भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ पांडेय तथा जनसत्ता दल से मनोज कुमार नामांकन कर चुके हैं। जगदीशपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रचना कोरी के साथ निर्दल प्रत्याशी हरिश्चंद्र व आशिदा ने अपना नामांकन किया है। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में पांचवें दिन तक सिर्फ सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
आज नहीं होगा नामांकन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक फरवरी से चल रही नामांकन प्रक्रिया छह फरवरी को ठप रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि रविवार को नामांकन नहीं होगा। सोमवार को पुन: 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मंगलवार आठ फरवरी नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।
नामांकन पत्रों का विवरण-
186 विधानसभा अमेठी
नाम पार्टी नामांकन पत्रों की संख्या
मुलायम सिंह यादव बहुजन मुक्ति पार्टी 02 सेट
........................................................................
विधानसभा 178 तिलोई
अजहरुल हक निर्दलीय 01 सेट
हरनाम सिंह निर्दलीय 01 सेट
रमेश कुमार निर्दलीय 01 सेट
..........................................................................
विधानसभा 184 जगदीशपुर (सुरक्षित)
चंद्रावती बहुजन मुक्ति पाटी 01 सेट
सुशील कुमार निर्दलीय 01 सेट
..........................................................................
विधानसभा 185 गौरीगंज
चंद्रप्रकाश मिश्र भाजपा 01 सेट
जिलाजीत पांडेय निर्दलीय 01 सेट
संतोष निर्दलीय 01 सेट
हरिबक्स निर्दलीय 01 सेट
..........................................................................
पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ गई मयंकेश्वर की संपत्ति
- 2017 में 31.72 करोड़ के मालिक थे मयंकेश्वर
- इस बार शपथ पत्र में दिखाई 57.94 करोड़ की संपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई से चार बार विधायक रहे भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह की संपत्ति पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ गई। 2017 में 37.72 करोड़ के मालिक मयंकेश्वर ने 2022 में नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में अपनी व पत्नी की कुल संपत्ति 57.94 करोड़ रुपये बताई है। भाजपा प्रत्याशी पर गौरीगंज में एक व मोहनगंज में दो केस कोर्ट में विचाराधीन हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री धारक तिलोई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह 1993 व 2002 में भारतीय जनता पार्टी, 2007 में समाजवादी पार्टी तथा 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। चार बार विधायक रह चुके मयंकेश्वर शरण सिंह के पास पांच करोड़ 17 लाख 22 हजार 13 रुपये की चल व 37 करोड़ 85 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। मयंकेश्वर शरण सिंह की पत्नी के पास 44 लाख 21 हजार 34 रुपये की चल व 14 करोड़ 47 लाख 60 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। 2017 में निर्वाचन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने व पत्नी के पास 31 करोड़, 72 लाख 92 हजार 454 रुपये की चल-अचल संपत्ति होने की बात कही थी। पांच साल में डेढ़ गुना संपत्ति बढ़ने के बावजूद मंयकेश्वरण सिंह ने वाहन क्रय के नाम पर 27 लाख 52 हजार 204 रुपये का कर्ज ले रखा है। तिलोई रियासत के मालिक होने के बावजूद मयंकेश्वर शरण सिंह के पास वाहन के नाम पर महज एक स्कॉर्पियो है। इनके नाम कोई भी लाइसेंसी असलहा नहीं है। मयंकेश्वर शरण सिंहपर गौरीगंज में एक तथा मोहनगंज में दो केस दर्ज हैं। मोहनगंज के केस रायबरेली व गौरीगंज का केस सुल्तानपुर कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed