फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP announced the candidates for president of all four bodies

Amethi News: भाजपा ने की चारों निकायों के अध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा

Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP announced the candidates for president of all four bodies
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा ने निकायों के अध्यक्ष पद की सूची रविवार की देर शाम जारी कर दी। सूची जारी होते हुए टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार की देरशाम छह बजे नगर पालिका परिषद गौरीगंज और जायस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा की। गौरीगंज की अनारक्षित सीट पर भाजपा नेता पचेहरी वार्ड निवासी दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। नगर पालिका, जायस के निवर्तमान अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर की पत्नी बीना सोनकर को अध्यक्ष उम्मीदवार बनाकर दांव खेला है।
विज्ञापन

देर शाम करीब सात बजे काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने नगर पंचायत अमेठी में अंजू कसौधन को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। मुसाफिरखाना में पिछले दो बार से निर्दलीय अध्यक्ष निर्वाचित हो रहे बृजेश कुमार अग्रहरि को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए सभी को कहा गया है।
विज्ञापन

देर शाम बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा की। बसपा ने 1995 में अध्यक्ष निर्वाचित होने वाले राम अवतार की पुत्र वधू शिव कुमारी को जायस नगर पालिका का उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी नगर पंचायत में शकीला व मुसाफिरखाना में सुनील तिवारी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि बसपा पार्टी ने सभी वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed