{"_id":"6aac3c0954f0ac25ed0fea48","slug":"bike-struck-by-vehicle-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1008-175975-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल सीएचसी पर गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
बाजारशुकुल। शिवली गांव निवासी अनिल पाल (45) की बृहस्पतिवार को सराय गोपी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अनिल कुछ समय से मरदानपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से बाजारशुकुल जाने के लिए निकले थे। इन्हौंना-रुदौली मार्ग पर बाराबंकी जिले के सुबेहा क्षेत्र स्थित सराय गोपी के पास उनकी बाइक वाहन की चपेट में आ गई। शाम करीब चार बजे परिजनों को हादसे की जानकारी मिली।
परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनिल की मौत होने से पत्नी सोना देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में सुबह से ही उनकी वापसी का इंतजार था, लेकिन शाम को हादसे की खबर पहुंची। बड़े बेटे सुनील के कुवैत में रहने से परिजनों को उसकी चिंता भी सताती रही। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।