फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike struck by vehicle; truck driver dies.

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, ट्रक चालक की मौत

Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike struck by vehicle; truck driver dies.
 जगदीशपुर के डोमाडीह गांव में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत : स्थानीय
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात वारिसगंज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में जगदीशपुर के डोमाडीह गांव निवासी ट्रक चालक कृपाशंकर पाठक (45) की मौत हो गई। उनके भाई दयाशंकर पाठक (43) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विकास पाठक के मुताबिक उनके पिता कृपाशंकर पाठक लखनऊ की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक थे। शुक्रवार को ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी में खड़ा करने के बाद वह चाचा दयाशंकर पाठक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इस्लामगंज स्थित वारिसगंज पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में पिता और चाचा रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने कृपाशंकर को मृत घोषित कर दिया। दयाशंकर को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कृपाशंकर की मौत के बाद पत्नी कमलेश कुमारी शव से लिपटकर बिलखने लगीं। बेटी काजल भी बिलख रही थी। बेटे विकास और रितेश पाठक का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे कृपाशंकर ने हेलमेट पहना था, जबकि पीछे बैठे दयाशंकर ने हेलमेट नहीं लगाया था। दयाशंकर के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। ओवरटेक करने के दौरान वाहन बाइक की चपेट में आ गया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed