फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding teacher dies due to collision with truck

Amethi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teacher dies due to collision with truck
​शिक्षक विकास सिंह फाइल फोटो
अमेठी। स्कूल जा रहे रणवीर इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक की बाइक को दुर्गापुर रोड स्थित बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल शिक्षक को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतापगढ़ जिले के थाना सदर के गांव चकपतेली निवासी विकास सिंह रावत (33) अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर काॅलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपने प्रतापगढ़ घर से बाइक से कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में अमेठी-दुर्गापुर मार्ग स्थित बाईपास ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने विकास की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक ट्रक में फंस गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक 20 मीटर बाइक को घसीटते हुए आगे ले गया। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों की मदद से विकास को निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद शिक्षक व भारी संख्या में छात्र अस्पताल में पहुंच गए। पिता राम शिरोमणि की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन



दो साल पूर्व हुई थी तैनाती
विकास सिंह रावत का चयन आयोग से हुआ था। 5 मार्च 2021 में उन्होंने रणवीर इंटर कॉलेज में कार्यभार संभाला था। कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे। घटना के बाद विद्यालय में अवकाश हो गया। प्राचार्य राजेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में आयोग से चयन हुआ था। बहुत सरल सहज स्वभाव था। घटना से विद्यालय परिवार की बड़ी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमेठी। प्रतापगढ़ जनपद के चकपतेली निवासी राम शिरोमणि रावत सेवा निवृत्त सरकारी कर्मी हैं। उनके दो बेटों में विकास सिंह रावत सबसे बड़ा था। छोटा बेटा विशाल रावत सरकारी विभाग में कंप्यूटर आपरेटर है। विकास अपने पीछे बेटी, पत्नी श्वेता, मां शीला देवी व पिता को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed