फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collided with car, mother and two children injured

Amethi News: कार की चपेट में आई बाइक, मां और दो बच्चे घायल

Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with car, mother and two children injured
जगदीशपुर (अमेठी)। बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के राजघाट कछवा गांव निवासी अनुराग (19) अपनी मां संजू कुमारी (38) और बहन अंतिमा (10) संग बाइक से घर जाते समय कमरौली क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर मंगरौरा के पास कार की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसे में घायल मां-बेटी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन




जगदीशपुर क्षेत्र के गड़रिया डीह निवासी रमेश ने बताया कि उनकी बहन रीता की शादी में शामिल होने अनुराग अपनी मां संजू और बहन अंतिमा संग बाइक से बृहस्पतिवार को आए थे। शुक्रवार सुबह वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाइक से तीनों बाराबंकी घर लौटे रहे थे। रास्ते में कमरौली क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंगरौरा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन



हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाते हुए मोबाइल के जरिये उनको सूचना दी। इसके बाद भाग कर वह परिजनों संग अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संजू व अंतिमा की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के बाद अनुराग के स्वास्थ्य में सुधार है। कमरौली थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed