फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhakiyu demonstrated demanding facilities

Amethi News: सुविधाओं की मांग को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated demanding facilities
जायस में नगर पालिका कर्मी को ज्ञापन देते किसान यूनियन संगठन के पदा​धिकारी। संगठन
अमेठी सिटी। नगर पालिका जायस में बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोगों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने धरन-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शारदा प्रसाद की अगुवाई में भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर पहुंचकर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन कर्मचारी राम मोहन शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन



किसानों की प्रमुख मांगों में स्थानीय नागरिकों का पंजीकरण नगर स्तर पर कराने, जल निकासी के बंद रास्तों को खोलने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग शामिल रही। साथ ही मौलवी कला में विद्यालय से हटाए गए सोलर पैनल को पुनः स्थापित करने और एक अग्निपीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर पालिका का परिसीमन भले ही बढ़ा दिया गया है, लेकिन सुविधाएं अब तक नहीं पहुंची हैं। जलजमाव, कूड़े के ढेर और सफाई की समस्याएं आमजन का जीना मुश्किल कर रही हैं। मांगों की अनदेखी पर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पालिका कार्यालय का गेट बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चौधरी श्याम सुंदर, राम सजीवन सिंह, अनारकली, मायावती, लोकेश, कमलेश, किशन, कलावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed