{"_id":"69405d0a52ad7580730470b8","slug":"bhadar-and-bhentua-teams-win-in-kabaddi-amethi-news-c-96-1-ame1022-154534-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी में भादर व भेंटुआ टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी में भादर व भेंटुआ टीम विजयी
Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता सोमवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक महराजी प्रतापति के प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने फीता काटकर किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में भादर, जूनियर बालक वर्ग में भेंटुआ और सीनियर बालक वर्ग में अमेठी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग और जूनियर बालिका वर्ग में भी भादर टीम ने जीत दर्ज की। एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालक वर्ग में चंदन यादव और बालिका वर्ग में निशा पाल विजेता बनीं। जूनियर बालक वर्ग में शिवम और सीनियर बालक वर्ग में मो. इबरार ने पहला स्थान पाया।
जूनियर बालिका वर्ग में श्रेया और सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी ने जीत हासिल की। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में खुशबू और जूनियर बालिका वर्ग में सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में सचिन पाल और सीनियर बालक वर्ग में सचिन कुमार विजेता बने। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में मो. इबरार, जूनियर बालक वर्ग में विवेक वर्मा, जूनियर बालिका वर्ग में ललिता और सीनियर बालिका वर्ग में सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना वर्मा ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मो. मुशर्रफ, शिवरतन, राधेश्याम, चंद्रपाल यादव, विनोद सिंह, बालेंद्र शुक्ल, सुभाष सिंह, नागेंद्र सिंह, संजय तिवारी और पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आरबी पांडेय मौजूद रहे।