फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bell will ring at MP's house for restoration of old pension

Amethi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद के घर बजाएंगे घंटी

Thu, 27 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bell will ring at MP's house for restoration of old pension
अटेवा की बैठक में ​शिक्षक व पदा​धिकारी
अमेठी। कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम के परिसर में बृहस्पतिवार को अटेवा की बैठक हुई। बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर एक अगस्त से नौ अगस्त तक सांसदों के घर घंटी बजाने का निर्णय लिया गया। एक अक्तूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली को लेकर भी तैयारी की गई।
विज्ञापन

बैठक में अटेवा ब्लॉक संयोजक देवांशु सिंह ने कहा कि एनपीएस में अभी तक जो संशोधन हुए हैं, वे अटेवा आंदोलन की देन हैं। यदि राजनेता पुरानी पेंशन नहीं देते तो हम वोट पर चोट करेंगे। ज्ञान चंद पांडेय ने कहा कि संगठन में युवा पीढ़ी की ताकत और जुझारूपन दिखाई पड़नी चाहिए।
विज्ञापन

अटेवा जिला संयोजक मंजीत यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन काे लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को अटेवा की सदस्यता प्रदान करने के लिए एक माह के इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। एक अक्टूबर को पेंशन शंखनाद रैली में दिल्ली जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, आईटी सेल इंचार्ज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राम प्रजापति, कपिलेश यादव, प्रमोद कुमार, सुभाष सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, सुनील कुमार पाल, दिलीप कुमार यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विजय प्रताप यादव, स्वामी नाथ गुप्ता, अजय कुमार जायसवाल, अभयराज, अजय सिंह, शिव मोहन, रोहित प्रताप सिंह, संदीप कुमार यादव, प्रेम चंद बरनवाल, शरद कुमार सिंह, बृजेन्द्र सहाय,विनय यादव, भूपेंद्र शुक्ला, अनिल कुमार, स्वामी प्रसाद तिवारी, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed