फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Before the wedding, thieves stole cash and jewelry from the house

Amethi News: शादी से पहले चोर घर से उठा ले गए नकदी व जेवर

Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Before the wedding, thieves stole cash and jewelry from the house
जामों (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे बेगम पांडेय मजरे रामपुर चौधरी गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर से नकदी और जेवरात पार कर दिए। पीड़ित परिवार के मुताबिक घर में दो जून को भतीजी की शादी प्रस्तावित है और तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच रात में चोर घर के दक्षिण दिशा की दीवार से ईंटें हटाकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन



रामशंकर रैदास के मुताबिक उनके भाई रामजस और पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके बच्चों की परवरिश वह खुद कर रहे हैं। भतीजी की शादी की तैयारी में जुटे परिवार के लोग गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे, जबकि बच्चे अंदर सो रहे थे। चोर बंद कमरे में रखे बड़े बक्से और एक छोटी पेटी को निकालकर पास के बाग में ले गए, जहां पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात और रुपये लेकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन



घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि घटना प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed